August 3, 2026
IMG_20260803_120452

थांवला कस्बे के बाईपास के निकट स्थित किड्स कॉर्नर चिल्ड्रन एकेडमी सेकेंडरी इंग्लिश मीडियम स्कूल में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्कूल के खेल मैदान में विभिन्न 150 पौधे लगाए और उनकी नियमित देखभाल करने का सेवा संकल्प लिया। पौधारोपण कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

बच्चों ने पौधे लगाने के साथ उनमें पानी डालकर उनके संरक्षण की जिम्मेदारी लेने का संकल्प भी लिया। इस दौरान विद्यालय परिसर में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को पौधों के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। ये पर्यावरण को संतुलित रखने के साथ ही स्वच्छ हवा, छाया और प्राकृतिक सुंदरता प्रदान करते हैं। बढ़ते प्रदूषण और बदलते पर्यावरणीय परिस्थितियों को देखते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना देखने को मिली। विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करेंगे और अपने आसपास के लोगों को भी पौधारोपण के लिए प्रेरित करेंगे।

विद्यालय परिसर में एक साथ 150 पौधे लगाए जाने से खेल मैदान और आसपास के क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शिक्षा तक सीमित न रखकर उन्हें प्रकृति और समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनाना भी रहा। पौधारोपण कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने का आह्वान किया।

-नितिन सिंह 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण