June 18, 2026
Screenshot_20260618_152434_Gallery

संवाददाता/ नितिन सिंह 

थांवला के निकटवर्ती ग्राम पंचायत निंबोला बिस्वा में नव निर्मित 33/11 केवी ग्रिड सब स्टेशन (जीएसएस) का लोकार्पण विधायक अजय सिंह किलक ने फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया। इस महत्वपूर्ण परियोजना के शुरू होने से आसपास के गांवों की बिजली व्यवस्था में बड़ा सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक अजय सिंह किलक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

 

उन्होंने कहा कि निंबोला बिस्वा में जीएसएस शुरू होने से किसानों, घरेलू उपभोक्ताओं और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही बार-बार होने वाली ट्रिपिंग, लो-वोल्टेज तथा विद्युत आपूर्ति संबंधी समस्याओं से भी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सड़क, बिजली, पानी और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं का सुदृढ़ होना आवश्यक है। राज्य सरकार ग्रामीण अंचलों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और आने वाले समय में भी कई जनहितकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा।

विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नए जीएसएस के संचालन से आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति अधिक सुचारु और गुणवत्तापूर्ण होगी। विशेष रूप से कृषि कनेक्शनों को बेहतर विद्युत आपूर्ति मिलने से किसानों को सिंचाई कार्य में सुविधा मिलेगी तथा कृषि उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासक रविन्द्र सिंह, भाजपा नेता ओमप्रकाश बिशु, मंडल अध्यक्ष ब्रजराज सिंह लखावत, जसाराम गुर्जर, गोपाल सिंह सथाना, दीपक सिंह चौधरी, नंदकिशोर छाबा, शंकरलाल बंजारा, रामनिवास घासल बिजली विभाग से अधीसण अभियंता अशोक चौधरी, अधिशाषी अभियंता पुखराज बैरवा, सहायक अभियंता भेरूंदा, अंकित जैन, कनिष्ठ अभियंता सतपाल चौधरी, विकास अधिकारी भेरूंदा भंवरलाल सिंगाड़िया सहित सामाजिक कार्यकर्ता, अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण
All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण