April 23, 2026
IMG-20260423-WA0024

नागौर / मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जुगल किशोर सैनी की अध्यक्षता में गुरुवार क़ो टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चल रहे 100 दिवसीय विशेष अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में अभियान की प्रगति, उपलब्धियों तथा आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान टीबी मरीजों की पहचान, जांच, उपचार एवं जागरूकता गतिविधियों की समीक्षा की गई। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में चल रहे स्क्रीनिंग अभियान, सैंपल जांच, संपर्क ट्रेसिंग तथा मरीजों को समय पर दवा उपलब्ध कराने की व्यवस्थाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
जिला क्षय अधिकारी डॉ. श्रवण राव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए समय पर जांच, मरीजों की नियमित मॉनिटरिंग और दवा सेवन सुनिश्चित करना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार घर-घर सर्वे कर संभावित मरीजों की पहचान कर रही हैं, जिससे जल्द उपचार शुरू किया जा सके।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सैनी ने अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों को अभियान को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी को समाप्त करने के लिए जनजागरूकता, समय पर जांच और नियमित उपचार बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी विभागों के समन्वय से अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया।
बैठक में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रतिनिधि व जिला टी.बी. सेल के अधिकारी मौजूद रहे ।

-नितिन सिंह 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण