April 25, 2026
IMG-20260425-WA0022

 संवाददाता/नितिन सिंह 

नागौर जिले के थांवला क्षेत्र में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए करोड़ों रुपये के अवैध कारोबार का खुलासा किया है। श्री रोशन मीना, पुलिस अधीक्षक नागौर के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पशु चारा बेचने की आड़ में ऑनलाइन गेमिंग बुक के नाम पर सट्टा संचालित कर रहे थे। इस अवैध गतिविधि के जरिए आमजन को लालच देकर अब तक करीब 8 से 10 करोड़ रुपये की ठगी की जा चुकी है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों—भूराराम, पवन और रवि—को सरहद किला रोड के पास स्थित एक फार्म हाउस से गिरफ्तार किया। मौके से पुलिस ने 13 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, 19 एटीएम कार्ड, 3 बैंक पासबुक, 1 बैंक चेक बुक और वाई-फाई उपकरण सहित अन्य सामान जब्त किया है।

इसके अलावा आरोपियों के पास से 3.87 करोड़ रुपये के लेन-देन का हिसाब-किताब दर्ज एक डायरी भी बरामद की गई है, जिससे इस नेटवर्क के बड़े स्तर पर संचालित होने की पुष्टि होती है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी विभिन्न राज्यों से फर्जी तरीके से बैंक खाते, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड किराए पर लेकर इस सट्टेबाजी के कारोबार को अंजाम देते थे, जिससे उनकी पहचान छिपी रहे।

इस पूरी कार्रवाई में जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) नागौर और थाना थांवला पुलिस की अहम भूमिका रही। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की गहन जांच जारी है।

नितिन सिंह 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण