May 12, 2026
file_00000000b0c072088220348b56497fef

थांवला। कस्बे में बने पटवार भवन क़ो ताला लगाकर अपने निजी आवास पर रिकॉर्ड रखने, आमजन क़ो संतोषजनक जवाब ना देने और काम के बदले दाम मांगने के आरोपों से गिरे पटवारी भागीरथमल क़ो ग्रामीणों की शिकायत पर जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार द्वारा तीसरी बार निलंबित किया गया है साथ ही पटवारी का निलंबनकाल के दौरान मुख्यालय श्रीबालाजी किया जाकर विभागीय जाँच के आदेश किये गए है।

जानकारी के अनुसार गत 4 मई क़ो ग्रामीणों द्वारा जिला कलेक्टर नागौर को शिकायत दी गई जिसमें बताया कि पटवारी भागीरथमल द्वारा ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है और पटवार भवन को बंद कर निजी आवास पर रिकॉर्ड रखा जाता है, जिसमें अपने निजी सहायक के माध्यम से रिकॉर्ड में छेड़छाड़ की जाती है और परिवादियो से सुधार के बदले सुविधा शुल्क की मांग की जाती है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने विभागीय जांच के आदेश जारी कर पटवारी भागीरथमल को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

निलंबनकाल के दौरान पटवारी का मुख्यालय श्रीबालाजी तहसील किया गया है। सूत्रों की माने तो यह तीसरी बार है जब एक पटवारी को हटाने के लिए ग्रामीणों द्वारा जिला कलेक्टर को तीन बार शिकायत की गई और बाकायदा निलंबन भी हुआ है लेकिन कोर्ट से स्टे लाकर पटवारी ने भी अपने उच्च अधिकारियों को इस मलाईदार पोस्ट को ना छोड़ने के लिए आँखें दिखाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण