May 8, 2026
IMG-20260508-WA0036
नागौर जिले के थांवला क्षेत्र के निकट स्थित ग्राम बड़ा आसन के प्रसिद्ध श्री भूचरनाथ जी धाम के मठाधीश पीर श्री श्री 1008 मंगलनाथ जी महाराज गुरुवार शाम ब्रह्मलीन हो गए। 87 वर्ष की आयु में उन्होंने मंदिर परिसर में अंतिम सांस ली। उनके देवलोकगमन की खबर फैलते ही आसपास के गांवों सहित दूर-दराज क्षेत्रों से श्रद्धालुओं और संतों का धाम में पहुंचना शुरू हो गया। संत समाज से मिली जानकारी के अनुसार पीर श्री मूल रूप से नेपाल के काठमांडू निवासी थे।
करीब 35 वर्ष की आयु में उन्होंने भर्तहरी वैराग नाथ संप्रदाय को अपनाकर सांसारिक जीवन त्याग दिया था। इसके बाद उन्होंने विभिन्न धार्मिक स्थलों पर तपस्या और भक्ति साधना की। 14 नवंबर 1998 को वे बड़ा आसन स्थित श्री भूचरनाथ धाम पहुंचे और पिछले 28 वर्षों से लगातार यहां साधना और सेवा में लीन रहे।
गुरुवार रात मंदिर परिसर में उनके पार्थिव शरीर को भक्तों के अंतिम दर्शन के लिए विराजित किया गया। पूरी रात भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का दौर चलता रहा। शुक्रवार को भर्तहरी वैराग संत महापुरुषों और विभिन्न मठों के मठाधीशों के सानिध्य में अंतिम बैकुंठ यात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर उन्हें भावभीनी विदाई दी। मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ उन्हें समाधि दी गई। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से पुष्पांजलि अर्पित कर माथा टेकते हुए अंतिम विदाई दी। संत समाज के अनुसार शनिवार को परंपरा के अनुसार इस गद्दी पर नए मठाधीश को चादर ओढ़ाकर विराजमान करने का निर्णय लिया जाएगा, जिस पर संत समाज और ग्रामीणों की सहमति से अंतिम मुहर लगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण