July 16, 2026
IMG-20260716-WA0025

संवाददाता/गौतम नोगिया 

थांवला/नागौर। जिला कांग्रेस कमेटी नागौर ने आंगनबाड़ी भर्ती की जारी विज्ञप्ति में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के साथ कथित भेदभाव और विसंगतियों का आरोप लगाते हुए गुरुवार को जिला कलेक्टर के माध्यम से राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने भर्ती विज्ञप्ति में संशोधन कर OBC वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट तथा पदों में आरक्षण का लाभ देने की मांग की है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष हनुमानराम बांगड़ा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान भर्ती विज्ञप्ति में OBC वर्ग के अभ्यर्थियों को आरक्षित वर्ग के लिए निर्धारित आयु सीमा में मिलने वाली छूट का लाभ नहीं दिया गया है। साथ ही भर्ती प्रक्रिया में OBC वर्ग के लिए पद आरक्षित नहीं किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। कांग्रेस का कहना है कि इससे बड़ी संख्या में योग्य अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया से वंचित हो सकते हैं।

जिलाध्यक्ष हनुमानराम बांगड़ा ने कहा कि OBC वर्ग राज्य का एक बड़ा सामाजिक वर्ग है, जिसे संविधान एवं राज्य सरकार की नीतियों के अनुसार आरक्षण और अन्य सुविधाओं का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती विज्ञप्ति में इन प्रावधानों की अनदेखी करना सामाजिक न्याय, समान अवसर और संवैधानिक मूल्यों के विपरीत है। इससे OBC वर्ग के युवाओं में भारी असंतोष व्याप्त है।

ज्ञापन में राज्य सरकार और महिला एवं बाल विकास विभाग से मांग की गई कि भर्ती विज्ञप्ति की समीक्षा कर तत्काल संशोधन किया जाए। कांग्रेस ने आग्रह किया कि OBC वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट, आरक्षित पदों का लाभ तथा अन्य सभी संवैधानिक अधिकार सुनिश्चित किए जाएं, ताकि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और न्यायसंगत बन सके।

हनुमानराम बांगड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। यदि भर्ती विज्ञप्ति में जल्द संशोधन नहीं किया गया और OBC वर्ग की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो कांग्रेस पार्टी एवं OBC समाज लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार और संबंधित विभाग की होगी।

इस दौरान जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने के समय भंवरलाल बेनीवाल, भानूप्रकाश सैनी, सुखपाल जाजड़ा, शिवदयाल गोलियां, ताजाराम मेघवाल, राजेश, पप्पूराम ज्यानी सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस ने उम्मीद जताई कि सरकार OBC वर्ग की मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए भर्ती प्रक्रिया में आवश्यक संशोधन करेगी, ताकि सभी पात्र अभ्यर्थियों को समान अवसर मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण
All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण