July 16, 2026
IMG-20260716-WA0323

डी डी चारण /मेड़ता सिटी : मेड़ता सिटी के राजकीय संस्कृत विद्यालय में गुरुवार को आई एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट एंड जतन देवी एंड पुरुषोत्तम पी सोनी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा टीवी व हार्ड डिस्क भेंट की गई जानकारी में संस्था प्रधान डॉ महेंद्र पारीक ने बताया की

इस प्रोग्राम में

कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए 4000 से अधिक शैक्षिक वीडियो उपलब्ध तथा सरकारी विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “जतन देवी एंड पुरुषोत्तम पी सोनी चैरिटेबल ट्रस्ट” द्वारा एक सराहनीय पहल की जा रही है। ट्रस्ट द्वारा चयनित विद्यालयों को 32 इंच का टीवी तथा 1 टेराबाइट हार्ड डिस्क दान स्वरूप प्रदान की जिससे विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से पढ़ाई समझने में मदद मिलेगी।

हार्ड डिस्क में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए राजस्थान बोर्ड के पाठ्यक्रम के अनुसार तैयार की गई शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराई गई है। इसमें 4000 से अधिक शैक्षिक वीडियो शामिल हैं, जिन्हें कक्षा, विषय, अध्याय और इकाई के अनुसार व्यवस्थित किया गया है ताकि शिक्षक पढ़ाते समय विषयानुसार सामग्री का उपयोग कर सकें।

यह शैक्षिक सामग्री “आई एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट” के सहयोग से तैयार की गई है। इसमें पाठों की व्याख्या, प्रश्नोत्तर समाधान, एनीमेशन आधारित शिक्षण, गतिविधि आधारित वीडियो, प्रेरणादायक सामग्री तथा विषय से संबंधित शैक्षिक कहानियां शामिल हैं। इससे विद्यार्थियों को कठिन विषयों को सरल और रोचक तरीके से समझने में सहायता मिलेगी।

ट्रस्ट के प्रबंधन ट्रस्टी सुशील कुमार वर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल शिक्षा विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रही है। विशेष रूप से ग्रामीण और सरकारी विद्यालयों में यदि इस प्रकार की डिजिटल सामग्री उपलब्ध हो तो विद्यार्थियों की समझ और सीखने की क्षमता में काफी सुधार हो सकता है।

उन्होंने बताया कि यह पहल भारत सरकार की नई शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप तकनीक आधारित और अनुभवात्मक शिक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एक छोटा सा प्रयास है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षण संसाधनों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

यह दान कार्यक्रम 14 जुलाई को जायल ब्लॉक के संस्कृत पाठशाला,गोठ, कुसिया नायकों की ढाणी, बोड़ींद कल्ला, छांवटा, सुवादिया दी गयी व 15 जुलाई को मेड़ता ब्लॉक के बासनी नेता, गागुड़ा ,रियाश्यामदास 16 जुलाई को मेड़ता ब्लॉक के ही लाई, बागावास, वार्ड नं 5 मेड़ता सिटी, संस्कृत पाठशाला मेड़ता सिटी, ताऊसर संख्या 2 में संबंधित विद्यालयो को टीवी, हार्ड डिस्क और शैक्षिक वीडियो सामग्री औपचारिक रूप से प्रदान की गई। कार्यक्रम मे मेड़ता संस्कृत विद्यालय मे कार्यवाहक प्रधानाचार्य योगेश शर्मा संकुल प्रभारी शिवराज विश्नोई, निरमा विश्नोई, डॉ महेंद्र पारीक,प्रमोद शर्मा, सुनील कुमारी,ममता, संतोष आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण
All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण