July 16, 2026
IMG-20260716-WA0013

थांवला(नागौर) । भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता गैना ने गुरुवार को नागौर जिले के एकदिवसीय दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि “कार्यकर्ता ही भाजपा की असली पूंजी है। पार्टी नेताओं के दम पर नहीं, बल्कि समर्पित कार्यकर्ताओं के परिश्रम और निष्ठा के कारण आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनी है।” उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता से बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

जिले में प्रवेश पर बाड़ीघाटी सरहद पर हरसौर मंडल अध्यक्ष अमित आसोपा एवं थांवला मंडल अध्यक्ष ब्रजराज सिंह लखावत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरिता गैना का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके बाद उन्होंने ग्राम पीह पहुंचकर सरपंच अमरचंद जाजड़ा के भाई देवकरण जाजड़ा के निधन पर आयोजित शोक सभा में भाग लिया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

दौरे के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष किल्ला रोड स्थित एक निजी रिसॉर्ट में भाजपा नेता राजेश जैन के यहां आयोजित निजी कार्यक्रम में भी शामिल हुईं। यहां उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत संवाद किया। इस दौरान संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक चुनौतियों, बूथ प्रबंधन तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

सरिता गैना ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनता की समस्याओं को समझे तथा सरकार और आमजन के बीच मजबूत कड़ी की भूमिका निभाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नमो ऐप और सोशल मीडिया जैसे डिजिटल माध्यमों का अधिकतम उपयोग करने के निर्देश देते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से संगठन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, स्वास्थ्य योजनाएं तथा आधारभूत संरचना विकास से जुड़े लाभार्थियों से सीधे संपर्क स्थापित करने पर जोर दिया। उनका कहना था कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने संगठन में युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए कहा कि नई पीढ़ी को नेतृत्व के अवसर देने से संगठन और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि है और समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर ही संगठन निरंतर आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान जसवंत सिंह थाटा, जिला परिषद सदस्य मनीष चौधरी, दौराई सरपंच हंसराज चौधरी, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री जस्साराम गुर्जर, युवा मोर्चा संयोजक दीपक सिंह, युवा मोर्चा जिला मीडिया संयोजक नितिन सिंह, विकास सोनी, सुरेश दायमा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण
All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण