May 20, 2026
IMG-20260520-WA0054

थांवला कस्बे के एनएच-58 पर स्थित सरवनता रिसोर्ट में बुधवार को सिटी प्रेस क्लब सोसाइटी रियांबड़ी के स्थापना दिवस, नवीन कार्यकारिणी गठन एवं नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन सिंह थांवला के स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के पत्रकारों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

समारोह के दौरान सिटी प्रेस क्लब सोसाइटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकार हितों की रक्षा करने तथा निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में नितिन सिंह को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। वहीं प्रेम सिंह आलनियावास को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। महासचिव पद की जिम्मेदारी दिलीप ओझा एवं शेखर सारस्वत को सौंपी गई। सचिव पद पर डीडी चारण एवं सत्यनारायण कुमावत को मनोनीत किया गया।

इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर नंदकिशोर कुमावत एवं दीपक सिंह को जिम्मेदारी दी गई। मीडिया प्रभारी के रूप में रूपाराम गोदारा, राकेश सैन एवं जेपी उपाध्याय को नियुक्त किया गया, जबकि मंत्री पद पर मुरलीधर पारीक को जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन के सलाहकार के रूप में पूरण उपाध्याय एवं राजेंद्र राठी को मनोनीत किया गया।

नई कार्यकारिणी के गठन पर उपस्थित पत्रकार साथियों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं। पदाधिकारियों ने कहा कि सिटी प्रेस क्लब सोसाइटी पत्रकारों की समस्याओं के समाधान, संगठन में आपसी समन्वय और पत्रकार एकता को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं एवं आमजन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष ब्रजराज सिंह, महामंत्री जसाराम गुर्जर, पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलाशचंद कुमावत, बलबीर सिंह, राजेश बैरवा, किड्स कॉर्नर स्कूल संचालक रामेश्वर सिंह, जितेंद्र सिंह, आईटीआई संचालक भगवती प्रसाद, रिसोर्ट संचालक योगेंद्र सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

नितिन सिंह 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण
All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण