नागौर (नितिन सिंह)
थांवला। राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय, थांवला में राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत का जिला स्तरीय अधिवेशन एवं कार्यकारिणी चुनाव उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जिलेभर से आए सैकड़ों शिक्षकों, पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लेकर संगठन की एकजुटता और मजबूती का परिचय दिया। अधिवेशन के दौरान सर्वसम्मति से हुए चुनाव में श्री अर्जुन राम लोमरोड को लगातार 25वीं बार जिला अध्यक्ष चुना गया, जिस पर उपस्थित शिक्षकों ने जोरदार तालियों के साथ स्वागत किया।

नई कार्यकारिणी में बहादुर राम खिलेरी को कार्यकारी अध्यक्ष, ओम प्रकाश सेन को मंत्री, परमाराम तेतरवाल को संरक्षक तथा रामकरण मुवाल को उप संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं सभा अध्यक्ष पद पर रामनिवास देहदू, उपसभा अध्यक्ष पद पर धनाराम ताड़ा एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बजरंग लाल साहू को चुना गया। कोषाध्यक्ष पद पर गजेन्द्र गेपाला, संगठन मंत्री पद पर हुकुमचंद कड़वासरा, मीडिया प्रभारी पद पर अभिषेक भाटी तथा महिला मंत्री पद पर सुमित्रा काला को नियुक्त किया गया।
अधिवेशन में विभिन्न उपशाखाओं से उपाध्यक्षों का भी चयन किया गया, जिसमें नागौर, मुंडवा, जायल, खींवसर, मेड़ता, भेरूंदा, डेगाना एवं रिया क्षेत्र के प्रतिनिधियों को जिम्मेदारियां दी गईं। सीनियर सेकेंडरी प्रतिनिधि के रूप में ओम प्रकाश को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया।
चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने में चुनाव प्रभारी चंद्रवीर सिंह राठौड़ एवं चुनाव पर्यवेक्षक रूघाराम राड़ की अहम भूमिका रही। अधिवेशन के प्रथम सत्र में जिला शिक्षा अधिकारी प्रह्लाद राम, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोपाल सिंह चारण एवं चेनाराम लोमरोड ने शिक्षकों की समस्याओं और शिक्षा व्यवस्था पर विचार रखे।
कार्यक्रम का सफल संचालन भेरूंदा ब्लॉक अध्यक्ष धर्माराम तेतरवाल एवं मंत्री रामदेव साईं की देखरेख में किया गया।
