May 31, 2026
Screenshot_20260531_191728_Word

नागौर जिले में अवैध खनन के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निर्देशन में थांवला थाना पुलिस ने अवैध बजरी एवं पत्थर खनन के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की हैं। इनमें एक ट्रॉली अवैध बजरी तथा दूसरी अवैध पत्थरों से भरी हुई थी। दोनों मामलों में चालक मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार रविवार को थाना स्तर पर गठित अलग-अलग टीमों ने कार्रवाई करते हुए लूणी नदी क्षेत्र लाडपुरा एवं देवगढ़ रोड क्षेत्र में दबिश दी।

पुलिस टीम जब लाडपुरा स्थित लूणी नदी क्षेत्र में पहुंची तो वहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध बजरी से भरी हुई मिली। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है तथा मामले में बीएनएसएस की धारा 303(2) एवं एमएमआरडी एक्ट की धारा 4/21 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

इसी प्रकार दूसरी टीम ने देवगढ़ रोड क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध पत्थरों से भरी हुई पकड़ी। सरकारी वाहन को देखकर चालक बीच सड़क पर ही ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर खनन विभाग को सूचना दे दी है। कार्रवाई के दौरान कुल दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई हैं। इस अभियान में थांवला थाना प्रभारी अशोक कुमार झाझड़िया के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों की अलग-अलग टीमों ने भाग लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा फरार चालकों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण