May 8, 2026
IMG-20260507-WA0021

नागौर, 07 मई 2026। जिला प्रशासन की ओर से आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से गुरुवार को नागौर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मकोड़ी में जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। कार्यक्रम के दौरान पेयजल, बिजली, सड़क, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 28 परिवेदनाएं प्राप्त हुईं, जिन पर जिला कलेक्टर ने गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

जनसुनवाई शिविर में ग्रामीणों ने सबसे अधिक समस्याएं राजस्व विभाग से जुड़ी रखीं। प्राप्त परिवेदनाओं में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से संबंधित 5 मामले, सार्वजनिक निर्माण विभाग के 7 मामले, राजस्व विभाग के 12 प्रकरण, विद्युत विभाग से संबंधित 1 मामला, कृषि विभाग का 1 प्रकरण तथा शिक्षा एवं पुलिस विभाग से जुड़े एक-एक मामले शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रशासन ने कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर राहत प्रदान की। जनसुनवाई में सहमति से बंटवारे के एक न्यायिक प्रकरण का निस्तारण किया गया, वहीं राजस्व अभिलेखों में नाम शुद्धीकरण के दो मामलों में भी तत्काल निर्णय सुनाया गया। इससे ग्रामीणों को लंबे समय से लंबित समस्याओं से राहत मिली।

इसके साथ ही प्रशासन की ओर से सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लंबित मामलों पर भी विशेष ध्यान दिया गया। शिविर में गांव के शेष सभी पेंशनर्स का सत्यापन कार्य पूरा कर लंबित प्रकरणों को शून्य किया गया। प्रशासन की इस पहल से ग्रामीणों में संतोष दिखाई दिया तथा लोगों ने इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।

जनसुनवाई शिविर को केवल शिकायत निवारण तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं को भी प्राथमिकता दी गई। शिविर के दौरान आमजन के लिए निशुल्क बीपी एवं शुगर जांच की व्यवस्था की गई, जिसका ग्रामीणों ने लाभ उठाया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच और सावधानियों के प्रति भी जागरूक किया।

जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवेदना को संवेदनशीलता के साथ लेते हुए संबंधित विभाग त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ें।

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान होने से ग्रामीणों में संतोष देखने को मिला। ग्रामीणों ने गांव स्तर पर प्रशासन द्वारा जनसुनवाई आयोजित किए जाने पर जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से आमजन को राहत मिलती है और प्रशासन के प्रति विश्वास भी मजबूत होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण
All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण