अजमेर जिले के एकमात्र पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नांदला नसीराबाद में दो दिवसीय 53वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया , जिसमें हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, 20जवाहर नवोदय विद्यालयों के130प्रतिभागियों ने भाग लिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय महा विद्यालय अजमेर के भौतिक विज्ञान के प्रोफेसर डाक्टर सीता राम यादव उपस्थित रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नवोदय विद्यालय नांदला के प्राचार्य गिरी राज रेवाड़ द्वारा की गई।

कार्यक्रम का आगाज़ मुख्य अतिथि और अध्यक्ष द्वारा नवोदय विद्यालय नांदला के बहु उद्देशीय सभागार में प्रातः दस बजे मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करने के साथ किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाक्टर सीता राम यादव ने प्रेरणास्पद उद्बोधन देकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया उसके बाद, विद्यालय के प्राचार्य गिरी राज रेवाड़ ने अपने उद्बोधन में बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में शामिल छात्र छात्राओं, मार्ग दर्शी शिक्षकों एवं निर्णायक मंडल के सदस्यों का स्वागत किया, उन्होंने 53वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं, प्रदर्शनी में शामिल होने आए प्रतिभागियों ने विकसित एवं आत्म निर्भर भारत थीम के अंतर्गत हरित ऊर्जा , कचरा प्रबन्धन, टिकाऊ खेती, उभरती हुई प्रौद्योगिकी, जल संरक्षणएवं प्रबंधन, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता तथा मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग आदि विषयों पर कार्य शील मॉडल प्रदर्शित किए, बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के निर्णायक मंडल में डाक्टर सीताराम यादव , विमला मेघानी, भरत सिंह, विजय कुमार सेठी , राजेंद्र चावला, हर्षिता यादव, अल्पना सिंघल, नीरज खेतावत आदि शिक्षाविद थे, नवोदय विद्यालय नांदला के प्राचार्य गिरी राज रेवाड़ ने बताया कि संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा, इस अवसर पर विद्यालय के स्मार्ट कक्ष में पलास्टिक प्रदूषण निवारण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमे प्रतिभागी छात्र छात्राओं ने प्लास्टिक उन्मूलन पर अपने विचार साझा किए , संपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में अलका कुलश्रेष्ठ , योगेंद्र सिंह चौधरी, धर्मवीर , प्रभु दयाल गुर्जर, परमानंद सैनी, मुकेश कुमार, शर्मा, श्रुति मारिया, रवि पाटीदार, एवं पंकज वर्मा आदि ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई, विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं, स्टाफ और छात्र छात्राओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर ज्ञानार्जन किया, इस आयोजन को लेकर प्रतिभागियों और मार्ग दर्शी शिक्षकों के रहने खाने आदि की व्यवस्था नवोदय विद्यालय प्रशासन द्वारा की गई ।
