May 21, 2026
IMG-20260521-WA0045

रियांबड़ी। उपखंड कार्यालय रियांबड़ी में गुरुवार को नव नियुक्त उपखंड अधिकारी (SDM) विनित कुमार सुखाड़िया ने विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यालय परिसर में दिनभर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा।

कार्यभार ग्रहण समारोह के दौरान तहसीलदार अशोक कुमार मेघवाल, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार, एडवोकेट रामकिशोर तिवाड़ी सहित अनेक अधिवक्ताओं ने नव नियुक्त एसडीएम का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा क्षेत्र के विकास और प्रशासनिक मजबूती को लेकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, सहायक प्रशासनिक अधिकारी गोपाल सिंह सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

नव नियुक्त उपखंड अधिकारी विनित कुमार सुखाड़िया ने कार्यभार संभालने के बाद कहा कि रियांबड़ी क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना उनकी पहली जिम्मेदारी रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर पारदर्शी एवं संवेदनशील कार्यशैली अपनाई जाएगी, ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ समय पर मिल सके।

उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा, पेयजल, सड़क, राजस्व एवं जनसुनवाई से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेने की बात कही। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और प्रशासन को जनहित में सक्रिय रखा जाएगा।

कार्यभार ग्रहण के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उम्मीद जताई कि नए उपखंड अधिकारी के नेतृत्व में रियांबड़ी क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा प्रशासनिक व्यवस्थाएं और अधिक मजबूत होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण