Your message has been sent
थांवला! पिछले 25 दिनों से सस्पेंड पटवारी भागीरथमल चौधरी के निलंबन हो जाने के बावजूद अब तक राजस्व अभिलेख एवं आवश्यक दस्तावेज मौजूदा पटवारी धर्मेंद्र गौड़ को हस्तांतरित नहीं किए जाने का मामला सामने आया है। साथ ही अपने ही उच्च अधिकारियों सहित नागौर जिला कलेक्टर के निलंबन आदेश को चुनोती देते हाईकोर्ट में लगाई गई रिट पीटिसन को विड्रॉ कर अब ट्रीबुनल मे आदेश को चुनोती देने के तेयारी जारी है और निलंबन आदेश जारी होने से आज तक श्री बालाजी मुख्यालय पर रिपोर्ट नहीं की है जिसे साफ तौर पर लग रहा है की पटवारी को जिला कलेक्टर के आदेशों की परवाह नहीं है। भ्रष्टाचार में लिफ्ट आरोपी पटवारी की वापस आने की जिद के आगे ग्रामीणों को दर-दर भटकना पड़ रहा है इससे क्षेत्र के किसानों और आम नागरिकों को विभिन्न राजस्व संबंधी कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार, निलंबन आदेश जारी होने के बाद नियमानुसार संबंधित रिकॉर्ड, रजिस्टर और अन्य आवश्यक दस्तावेज तत्काल नए पटवारी को सौंपे जाने चाहिए थे, लेकिन राजस्व रिकॉर्ड निजी मकान में बंद होने के कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इसके कारण नामांतरण, जमाबंदी नकल, सीमांकन तथा अन्य राजस्व कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
धनंजय सिंह राठौड़, भोम सिंह कुमावत सहित जागरूक ग्रामीणो कहना है कि कई लोग अपने जरूरी कार्यों के लिए पटवार कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने से नए पटवारी के लिए भी कार्यों का निस्तारण करना मुश्किल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले में त्वरित कार्यवाही की जाये ताकि कार्यों का निपटारा हो सके और आमजन को राहत मिल सके।
ग्रामीणों का कहना है कि भ्रष्टाचार में लिप्त आरोपी पटवारी को इससे पूर्व भी तीन बार निलंबित किया जा चुका है और अभी जमीनों के मामले में स्वयं द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को उजागर होने से बचने के लिए पटवारी वापस थांवला ज्वाइन कर जांच को दबाने के लिए पटवारी बार-बार कोर्ट के चक्कर लगा रहा है और ग्रामीण पटवार भवन के चक्कर लगा रहे हैं, मामले में आरोपी पटवारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया इधर रियाबड़ी तहसीलदार अशोक कुमार से बात करने पर उन्होंने बताया कि इस मामले में चार्ज लेने के लिए नायब तहसीलदार रियाबड़ी प्रेम कुमार को नियुक्त किया गया है। टीम जांच मे जुटीं हुई है।
