जयपुर। अदाणी सीमेंट द्वारा जयपुर में इंजीनियर्स, आर्किटेक्ट्स एवं निर्माण क्षेत्र से जुड़े इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स के लिए ज्ञान-वर्धक एवं तकनीकी कार्यक्रम ‘कंक्रीट टॉक’ का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “Mission Infrastructure & Project Management in High Risk Areas” रहा।
कार्यक्रम में लगभग 150 इंजीनियरों, आर्किटेक्ट्स एवं इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स ने सहभागिता की। इस अवसर पर निर्माण एवं इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञों के साथ सार्थक चर्चा हुई। प्रतिष्ठित गणमान्य अतिथियों एवं उद्योग जगत से जुड़े पेशेवरों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
कार्यक्रम की शुरुआत आरटीएसएम श्री निपुन बैद के स्वागत संबोधन से हुई। उन्होंने उपस्थित अतिथियों, इंजीनियर्स, आर्किटेक्ट्स एवं इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने हाई-रिस्क क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के प्रभावी प्रबंधन, तकनीकी दक्षता एवं निर्माण क्षेत्र में ज्ञान-विनिमय के महत्व पर विचार साझा किए।
इसके पश्चात क्लस्टर टेक्निकल सर्विस हेड श्री भावेश त्रिवेदी ने अदाणी समूह एवं अदाणी सीमेंट के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अदाणी समूह की विभिन्न व्यावसायिक पहलों, अदाणी सीमेंट की वर्तमान उत्पादन क्षमता, भविष्य की विस्तार योजनाओं, उत्पाद पोर्टफोलियो, निर्माण स्थलों पर उपलब्ध वैल्यू-एडेड तकनीकी सेवाओं तथा नवीन तकनीकी पहलों के बारे में उपस्थित प्रतिभागियों को अवगत कराया। उन्होंने निर्माण क्षेत्र में गुणवत्ता, मजबूती, सुरक्षा एवं टिकाऊपन सुनिश्चित करने में तकनीकी सेवाओं की भूमिका पर भी विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता रिटायर्ड ब्रिगेडियर श्री रिपु सूदान रहे। भारतीय सेना के कोर ऑफ इंजीनियर्स में लगभग तीन दशकों की सेवा के दौरान इंफ्रास्ट्रक्चर एवं प्रोजेक्ट मैनेजमेंट के क्षेत्र में प्राप्त अपने व्यापक अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने हाई-रिस्क क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की योजना, प्रबंधन, चुनौतियों एवं उनके प्रभावी समाधान पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। उनके व्यावहारिक अनुभवों एवं प्रेरणादायी विचारों ने उपस्थित प्रोफेशनल्स को नई दृष्टि प्रदान की।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर आरएसएच श्री सिद्धार्थ शर्मा एवं श्री विनोद कुरूप ने उपस्थित इंजीनियरों एवं आर्किटेक्ट्स को संबोधित करते हुए उनकी सक्रिय सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया एवम् रिपु सुदान जी का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम की सफलता के लिए सीटीएसएच श्री भावेश त्रिवेदी, आरटीएसएम श्री निपुन बैद, टेक्निकल मैनेजर श्री कार्तिक जोशी सहित जयपुर की टेक्निकल एवं सेल्स टीम का विशेष योगदान रहा ।
– नितिन सिंह
