July 7, 2026
IMG-20260707-WA0025

थांवला। जिले के एकदिवसीय दौरे पर मंगलवार शाम थांवला पहुंचे राज्यसभा सांसद एवं हरियाणा भाजपा प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाड़ीघाटी सरहद पर गर्मजोशी से स्वागत किया। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर एवं साफा बांधकर उनका अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में भाजपा के समर्थन में नारे गूंजते रहे।

स्वागत समारोह के बाद डॉ. पूनिया ने स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद किया। उन्होंने संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक गतिविधियों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, आमजन से लगातार संपर्क बनाए रखने तथा सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

डॉ. पूनिया ने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति, संगठन की गतिविधियों और जनता की अपेक्षाओं को लेकर फीडबैक भी लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का सबसे बड़ा आधार उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की कुंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का भी आह्वान किया।

 

इस अवसर पर मेड़ता विधायक लक्ष्मणराम कलरू, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी, जिला प्रमुख भागीरथ चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता रांदड़, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मदन गौरा, पंचायत समिति सदस्य सुखराम धूण, भाजपा नेता रामाकिशन खींचड़, ज्ञानाराम रणवां, भाजयुमो प्रदेश मंत्री रामेश्वर छाबा, मंडल अध्यक्ष अमित आसोपा, ईड़वा मंडल अध्यक्ष विनय भुकर, परबतसर शहर अध्यक्ष अजय राठी, रामकिशोर चोयल, ओमप्रकाश बिशु, प्रकाश लाडवा, नानूराम मेघवाल, मनमोहन सेन सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने डॉ. पूनिया का आत्मीय स्वागत करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। पूरे आयोजन में उत्साहपूर्ण माहौल रहा और पार्टी कार्यकर्ताओं ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण
All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण