May 15, 2026
IMG-20260514-WA0022

थांवला। कस्बे के पटवार मंडल में लंबे समय बाद प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। गुरुवार को नवनियुक्त पटवारी धर्मेंद्र गौड़ ने थांवला पटवार मंडल का विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने तहसीलदार (भू-अभिलेख) रियांबड़ी को पत्र लिखकर इसकी आधिकारिक जानकारी भी प्रेषित की।
पटवारी धर्मेंद्र गौड़ ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने थांवला पटवार मंडल का चार्ज अधिग्रहित कर लिया है तथा पटवार भवन की स्थिति का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण में भवन को कार्य करने योग्य एवं संतोषजनक पाया गया है। इसके चलते अब पटवार मंडल से संबंधित सभी सरकारी कार्य पुनः पटवार भवन से ही संचालित किए जाएंगे।
इस निर्णय से क्षेत्र के किसानों एवं आमजन को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अब राजस्व रिकॉर्ड, नामांतरण, जमाबंदी नकल, फर्द तथा अन्य जरूरी कार्यों के लिए ग्रामीणों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। सभी कार्य एक ही स्थान पर उपलब्ध होने से लोगों का समय और परेशानी दोनों कम होगी।
पटवारी द्वारा आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्यभार ग्रहण करने एवं कार्यालय संचालन की सूचना ग्राम पंचायत के नोटिस बोर्ड सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी चस्पा करवाई गई है। इसके साथ ही संबंधित सेवादारों को भी सूचना की प्रतियां भेजी गई हैं, ताकि गांवों में किसानों और ग्रामीणों तक समय पर जानकारी पहुंच सके।
ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि अब नियमित रूप से पटवार भवन खुलने से राजस्व संबंधी कार्यों में पारदर्शिता और गति आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण