June 28, 2026
IMG-20260628-WA0028

थांवला। ग्राम लाडपुरा के लेसवा रोड स्थित बायाँ सा माता मंदिर में रविवार को बायाँ सा माता की भोपी मनोहरी देवी की मूर्ति स्थापना धार्मिक रीति-रिवाजों एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई। इस अवसर पर पूरे गांव में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और महिलाओं, युवाओं तथा बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।

मूर्ति स्थापना महोत्सव के तहत पंडितों के सान्निध्य में विशेष पूजन, कलश पूजन एवं हवन का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रों की गूंज के बीच यजमानों ने अग्नि देव को आहुतियां अर्पित कर परिवार और गांव की सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक अनुष्ठान पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ संपन्न हुए।

रात्रि में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें ख्यातिनाम भजन गायकों ने माता के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे रहे और जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा।

कार्यक्रम की पूर्णाहुति के बाद समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर आयोजन की सराहना की। पूरे कार्यक्रम में ग्रामीणों ने मिलकर व्यवस्थाएं संभाली, जिससे आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर रामदेव, रीता, देवाराम, गोपीराम, मुकेश, कैलाश, खेमचंद लूना, नाथूराम, मास्टर पंकज, धर्माराम, हीरालाल, राकेश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण