April 28, 2026
IMG-20260428-WA0008

नागौर जिले के थांवला थाना क्षेत्र में राशन की दुकान से हुई गेहूं चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए 27 कट्टे गेहूं बरामद किए हैं, साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई बोलेरो वाहन को भी जब्त किया गया है।

घटना 11 अप्रैल 2026 की रात की है, जब गुड्डा जगमालोता गांव स्थित एक राशन की दुकान के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने गेहूं चोरी कर लिया था। पीड़िता राजश्री तिवाड़ी पत्नी मूलचंद तिवाड़ी ने 24 अप्रैल को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।
जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी संसाधनों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में रफीक मोहम्मद, अरबाज मोहम्मद, मुकेश मेघवाल और अर्जुन राम शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूल कर ली है।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने चोरी के गेहूं को बोलेरो में भरकर ठिकाने लगाने की योजना बनाई थी। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी के चलते उनका मंसूबा नाकाम हो गया। बरामद गेहूं की कुल मात्रा 27 कट्टे बताई जा रही है। थांवला थाना पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर सराहना हो रही है। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी तुरंत साझा करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All India Bar Examination (AIBE) 20 का रिज़ल्ट जल्द जारी किया जाएगा। प्रेमी जोड़े पर पंचायत का फरमान, गांव में मचा हड़कंप संघर्ष से स्टार तक: हार्दिक पांड्या की प्रेरणादायक कहानी PM किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त: फरवरी 2026 तक आ सकती है ₹2,000 की राहत, किसानों को इंतजार जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा का सेवा पखवाड़ा, सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरण